सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर, फिर गिरे दाम

Edited By Vatika,Updated: 29 Sep, 2026 01:05 PM

gold silver price

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहतभरी खबर है।

पंजाब डेस्कः सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहतभरी खबर है। मंगलवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है।

24 कैरेट सोना आज 150,600 रुपए पर पहुंच गया है, जबकि सोमवार को इसका भाव 152,700 रुपए था। यानी 24 कैरेट सोने के दाम में 2,100 रुपए की गिरावट आई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत आज 140,060 रुपए है, जबकि कल यह 142,010 रुपए थी। इसमें 1,950 रुपए की कमी दर्ज की गई है।

अगर चांदी की बात करें तो आज इसका भाव 228,800 रुपए है, जबकि सोमवार को चांदी 231,500 रुपए पर थी। इस तरह चांदी के दाम में 2,700 रुपए की गिरावट हुई है। सराफा बाजार में लगातार कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच आज सोने और चांदी के दाम में कमी से खरीदारी करने वालों को राहत मिली है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!