Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Aug, 2026 08:53 PM

पंजाब में मावां-धियां सत्कार योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
जालंधर : पंजाब में मावां-धियां सत्कार योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि योजना के तहत रक्षाबंधन के मौके पर अगली किस्त महिलाओं को जारी की जाएगी। जिन महिलाओं के खातों में अभी तक योजना की राशि नहीं पहुंची है, उन्हें तीन महीनों की बकाया रकम भी जारी की जाएगी। योजना के तहत करीब 7 लाख नई रजिस्ट्रेशन हो चुकी हैं।
अब महिलाओं की नजर रक्षाबंधन पर जारी होने वाली किस्त पर टिकी है। सरकार की ओर से पात्र लाभार्थियों तक राशि पहुंचाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।