दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर पर फायरिंग की कोशिश, 2 बार मिस हुई गोली; बाइक सवार फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Aug, 2026 07:50 PM

punjab attempt to open fire at a medical store in broad daylight

बटाला के जालंधर रोड पर सिविल अस्पताल के सामने स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि पिस्तौल से दोनों बार गोली नहीं चली, जिससे बड़ी वारदात होने से टल गई। पूरी घटना मेडिकल स्टोर के बाहर लगे CCTV कैमरे...

गुरदासपुर (हरजिंद्र गोराया) : बटाला के जालंधर रोड पर सिविल अस्पताल के सामने स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि पिस्तौल से दोनों बार गोली नहीं चली, जिससे बड़ी वारदात होने से टल गई। पूरी घटना मेडिकल स्टोर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2:30 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कादियां चुंगी की तरफ से जालंधर रोड पर पहुंचे। दोनों ओम मेडिकल स्टोर के सामने रुके। इसी दौरान बाइक के पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकालकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बार फायर मिस हो गया।

पुलिसकर्मी को देखकर फरार हुए आरोपी

घटना के दौरान मेडिकल स्टोर के बाहर पहले से तैनात पुलिस कर्मचारी की नजर आरोपियों पर पड़ गई। पुलिसकर्मी को देखते ही दोनों युवक बाइक लेकर तेजी से मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी पास की गली से निकलकर फरार हुए। मेडिकल स्टोर के मालिक संदीप शर्मा के मुताबिक, उन्हें पहले विदेशी नंबर से फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा चुकी है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में पहले ही मामला दर्ज है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

फायरिंग की कोशिश की पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!