Gurdaspur में बस-बाइक की भीषण टक्कर, स्कूल से लौट रहे पिता-बेटी गंभीर घायल

Edited By Vatika,Updated: 14 Oct, 2026 03:48 PM

gurdaspur accident news

गुरदासपुर के पंडोरी रोड बाईपास पर पुल के नीचे बस और मोटरसाइकिल के

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के पंडोरी रोड बाईपास पर पुल के नीचे बस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता और उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, सैमुअल अपनी बेटी को स्कूल से बाइक पर घर लेकर लौट रहा था। जब वह पंडोरी रोड बाईपास पर पुल के नीचे पहुंचा, तो उसकी मोटरसाइकिल की एक बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सैमुअल के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। उसकी बेटी भी घायल हो गई। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

भाई ने बताया, स्कूल से बेटी को लेकर लौट रहा था सैमुअल
घायल सैमुअल के भाई ने बताया कि उसका भाई बेटी को स्कूल से घर लेकर आ रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। उसने कहा कि सैमुअल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और पिता-बेटी दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।  वहीं, मौके पर पहुंचे एक पड़ोसी ने बताया कि सैमुअल बेटी को स्कूल से लेकर कृष्णा मंदिर की तरफ स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पुल के नीचे उसकी बाइक बस से टकरा गई। पड़ोसी के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया।

बस में सवार यात्रियों को नहीं पता चला कैसे हुआ हादसा
बस में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि बस ब्यास की तरफ से आ रही थी। उनके मुताबिक, बस में अधिकतर यात्री सो रहे थे, इसलिए उन्हें तुरंत पता नहीं चल पाया कि हादसा कैसे हुआ। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता घायलों का इलाज करवाना है। इलाज के बाद पुलिस को शिकायत दी जाएगी, ताकि हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!