गुरदासपुर में ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज, किसानों को भारी नुकसान
Edited By Kalash,Updated: 07 Oct, 2026 05:47 PM

आज सुबह जिला गुरदासपुर के ब्यास दरिया के किनारे बसे कुछ गांवों में जोरदार ओले गिरने तथा तेज हवाए चलने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
गुरदासपुर (विनोद): आज सुबह जिला गुरदासपुर के ब्यास दरिया के किनारे बसे कुछ गांवों में जोरदार ओले गिरने तथा तेज हवाए चलने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों को कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है।
आज सुबह आसमान पर बादल तो सुबह की छाए हुए थे तथा मामूली बूंदाबांदी हो रही थी पंरतु भैनी मीया खान ईलाके में सुबह लगभग 10 बजे अचानक ओले गिरने शुरू हो गए तथा बरसात के साथ तेज हवाए चलने लगी। इससे सीधा नुकसान धान की फसल का हुआ। खेतों में खड़ी धान की फसल खेतों में ही गिर गई तथा लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गई। किसानों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here