Jalandhar: स्पा सेंटर में पुलिस की Raid, कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Aug, 2026 09:02 PM

jalandhar prostitution racket at spa center busted

जालंधर पुलिस ने स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफिरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। जानकारी अनुसार जालंधर की छोटी बारादरी स्थित ए वन स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर कई युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में...

जालंधर : जालंधर पुलिस ने स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफिरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। जानकारी अनुसार जालंधर की छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित ए वन स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर कई युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। रेड के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

पुलिस ने स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान एक कर्मचारी समेत कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से करीब आधा दर्जन युवकों और 2 युवतियों को काबू किया।

पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर को लेकर पिछले कई दिनों से अनैतिक गतिविधियों और देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेंटर पर रेड की। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर का मालिक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्पा सेंटर में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!