Punjab में 26 अगस्त को छुट्टी का ऐलान! Schools-Office खुले रहेंगे या बंद, जानें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Aug, 2026 06:06 PM

holiday announced in punjab for august 26

पंजाब सरकार ने 26 अगस्त 2026, बुधवार को पैगंबर मुहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर रिजर्व छुट्टी घोषित की है। हालांकि, यह दिन राज्य की गजटेड छुट्टियों की सूची में शामिल नहीं है। ऐसे में सरकारी संस्थान, स्कूल, कॉलेज और अन्य कार्यालय सामान्य दिनों की तरह...

पंजाब डैस्क : पंजाब में 26 अगस्त 2026, बुधवार को पैगंबर मुहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर रिजर्व छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, यह दिन राज्य की गजटेड छुट्टियों की सूची में शामिल नहीं है। ऐसे में सरकारी संस्थान, स्कूल, कॉलेज और अन्य कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

सरकार की ओर से घोषित रिजर्व छुट्टी का लाभ केवल उन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्होंने 26 अगस्त को अपनी रिजर्व छुट्टी के तौर पर चुना है। ऐसे कर्मचारी बुधवार को अवकाश ले सकेंगे, जबकि जिन कर्मचारियों ने यह दिन रिजर्व छुट्टी के रूप में नहीं चुना है, उन्हें सामान्य कार्यदिवस की तरह अपने कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

इसका मतलब है कि 26 अगस्त को पूरे पंजाब में सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा। स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों के कामकाज पर सामान्य तौर पर कोई असर नहीं पड़ेगा।  रिजर्व छुट्टी का लाभ संबंधित कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार ले सकता है, जबकि गजटेड छुट्टी पर सरकारी संस्थानों में सामान्य तौर पर अवकाश रहता है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!