पंजाब में High Alert! गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर अमृतसर मिलिट्री बेस, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Edited By Vatika,Updated: 24 Aug, 2026 12:44 PM

military installations targeted by gangster bhatti

पंजाब में संभावित आतंकी साजिश को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं

पंजाब डेस्क: पंजाब में संभावित आतंकी साजिश को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खुफिया इनपुट के अनुसार अमृतसर जिले में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, इस इनपुट को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां 
रिपोर्ट के मुताबिक, 2 संदिग्ध ऑपरेटिव्स ने खासा छावनी और बेस के पास बूढ़ा ठेह इलाके की कथित तौर पर रेकी की है। इस जानकारी को पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह इनपुट पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

हथियार तस्करी के मामले में 2 गिरफ्तार
इसी बीच पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने हथियार तस्करी के एक मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों तरनतारन के रहने वाले हैं। उनके पास से 10 पिस्तौल, मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि हथियार ड्रोन के जरिए सीमा के पास मंगवाए गए थे और उन्हें आगे सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और हथियार तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!