Edited By Kalash,Updated: 10 Oct, 2026 03:07 PM

गोइंदवाल साहिब से तरनतारन जाने वाली मेन रोड पर गांव वईपुई के पास एक कार के बेकाबू होकर पेड़ से टकराने के कारण 21 साल के युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
तरनतारन (रमन): गोइंदवाल साहिब से तरनतारन जाने वाली मेन रोड पर गांव वईपुई के पास एक कार के बेकाबू होकर पेड़ से टकराने के कारण 21 साल के युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान विशु कुमार (21) पुत्र तरन कुमार निवासी छगरटा अमृतसर के रूप में हुई है। शुक्रवार को विशु कुमार अपनी होंडा अमेज कार नंबर PB-02-DU-9214 में सवार होकर काम के बाद गोइंदवाल साहिब से अमृतसर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह गांव वईपुई के पास पहुंचा तो अचानक कार का बैलेंस बिगड़ गया और कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि कार की स्पीड इतनी तेज होने की वजह से टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एक्सीडेंट वाली कार को अपने कब्जे में ले लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना श्री गोइंदवाल साहिब की हेड बलजीत कौर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। इसके साथ ही हादसे के असली कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here