लुधियाना में दर्दनाक घटना, महिला ने बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, 5 साल की बच्ची की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Aug, 2026 08:36 PM

tragic incident in ludhiana woman jumps into canal with children

लुधियाना में एक महिला द्वारा बच्चों सहित नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुगरी इलाके में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला और अपने दो बच्चों के साथ नहर में कूद गई। तीनों को डूबता देखकर लोगों ने उन्हें नहर से बाहर निकाला।

लुधियाना: लुधियाना में एक महिला द्वारा बच्चों सहित नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुगरी इलाके में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला और अपने दो बच्चों के साथ नहर में कूद गई। तीनों को डूबता देखकर लोगों ने उन्हें नहर से बाहर निकाला। घटना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है, जबकि महिला और उसका 3 वर्षीय बेटा गंभीर हालत में बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ समय से ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद को लेकर परेशान थी और फिलहाल अपने मायके में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले महिला के देवर ने कुछ लोगों के साथ उसके मायके पहुंचकर उसे धमकाया था। जिसके चलते महिला ने उक्त कदम उठाया।  डॉक्टरों ने 5 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया है, जबकि महिला और उसके 3 वर्षीय बेटे का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पारिवारिक विवाद, कथित धमकियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह और जिम्मेदारी तय हो सकेगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!