Jalandhar : 72 लाख की लूट का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार; कैश समेत 2 कारें बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Aug, 2026 05:45 PM

jalandhar police solve 72 lakh robbery case six accused arrested

पुलिस ने पांच दिन पहले सूर्य एन्क्लेव में लोहा कारोबारी से हुई 72 लाख रुपये की लूट की वारदात को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की पूरी रकम, दो कारें और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जालंधर : पुलिस ने पांच दिन पहले सूर्य एन्क्लेव में लोहा कारोबारी से हुई 72 लाख रुपये की लूट की वारदात को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की पूरी रकम, दो कारें और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास निवासी गुरु नानक कॉलोनी, गुरदासपुर, हरदीप उर्फ दीपू निवासी गांव बडाला, कपूरथला, साहिल निवासी बटाला, गुरदासपुर, राजवीर गिल निवासी मकसूदां, रणजीत सिंह निवासी बटाला और सन्नी खोसला निवासी अमरदास नगर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पांच दिन पहले लोहा कारोबारी को सूर्य एन्क्लेव इलाके में लुटेरों ने निशाना बनाया था। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और जांच के दौरान छह संदिग्धों तक पहुंच बनाई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 72 लाख रुपये की लूटी गई रकम के अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लूट की साजिश कैसे रची गई थी और इस वारदात में इनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!