मोहाली में निर्माणाधीन अस्पताल में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Aug, 2026 11:08 PM

two laborers died after soil caved in at a hospital in mohali punjab

मोहाली के एयरपोर्ट रोड स्थित एयरोसिटी इलाके में गुरुवार शाम निर्माणाधीन अस्पताल की बेसमेंट में अचानक मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के वक्त बेसमेंट में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। मिट्टी का मलबा अचानक मजदूरों के ऊपर आ गिरा, जिससे...

मोहाली : मोहाली के एयरपोर्ट रोड स्थित एयरोसिटी इलाके में गुरुवार शाम निर्माणाधीन अस्पताल की बेसमेंट में अचानक मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के वक्त बेसमेंट में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। मिट्टी का मलबा अचानक मजदूरों के ऊपर आ गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से बेसमेंट में जमा मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। राहत कार्य के दौरान मजदूरों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय अस्पताल की बेसमेंट में खुदाई और निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक मिट्टी खिसकने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!