22 अगस्त को School Holiday! इस इलाके के सभी सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Aug, 2026 09:03 PM

school holiday on august 22 order to apply to schools in this area

डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरजीत वालिया ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के संबंध में शनिवार, 22 अगस्त को दाना मंडी फिल्लौर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है।

गोराया (मुनीश): डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरजीत वालिया ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के संबंध में शनिवार, 22 अगस्त को दाना मंडी फिल्लौर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके मद्देनजर जनहित और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सब-डिवीजन फिल्लौर की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में 22 अगस्त, शनिवार को स्थानीय अवकाश (लोकल हॉलिडे) घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह आदेश केवल सब-डिवीजन फिल्लौर की सीमा में स्थित सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। वहीं, जरूरी सेवाओं से संबंधित संस्थान/कर्मचारी अपनी ड्यूटी के अनुसार काम करते रहेंगे। यह आदेश 22 अगस्त 2026 को लागू रहेगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!