लुधियाना में नेशनल हाईवे पर धरना, लगी वाहनों की लंबी कतारें
Edited By Kalash,Updated: 20 Aug, 2026 02:21 PM

नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया।
लुधियाना (अनिल): पंजाब होमगार्ड सांझी एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर आज नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। इस दौरान लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप लंबा जाम लग गया। संगठन के अधिकारियों द्वारा प्रदर्शन के दौरान जानकारी देते हुए कहा गया कि पिछले कई सालों से उनकी मांगे लटक रही है परंतु राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने की जगह हर बार-बार टाल-मटोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में आज उनके संगठन द्वारा नेशनल हाईवे पर धरना लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार द्वारा उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। उनका कहना है कि कई बार उनके द्वारा डिप्टी कमिश्नर लुधियाना और पुलिस कमिश्नर लुधियाना को अपनी मांगों संबंधी मांग पत्र दिया जा चुका है परंतु बार-बार उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डी.ए. और पुरानी पेंशन को जब तक बहाल नहीं किया जाएगा तब तक वह अपना विरोध जताते रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

लुधियाना में पारिवारिक विवाद के बीच बुजुर्ग ने निगला जहरीला पदार्थ, मौ+त

हरजिंदर सिंह हत्याकांड पर बवाल: परिवार ने हाईवे किया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से...

लुधियाना में ऑटो एजेंसी में गुंडागर्दी! चेक वापस मांगने गए 3 लोगों को बंधक बनाकर पीटा, पढ़ें...

लुधियाना के जॉयप्रीत सिंह सिद्धू भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयनित, FIBA U-18 एशिया कप में दिखाएंगे दम

रेल यात्रियों के Good News, लुधियाना से चलने वाली इस ट्रेन को मिला बड़ा एक्सटेंशन

लुधियाना में बेखौफ अपराधी, परेशान जनता! पुलिस की कार्रवाई से निराश लोग खुद ले रहे मोर्चा

लुधियाना में ताबड़तोड़ फायरिंग: पुरानी रंजिश के चलते युवक की ह/त्या, इलाके में दहशत का माहौल

लुधियाना में महज 4 मिनट में दुकान साफ, CCTV ने खोली शातिर चोरों की पोल

गलाडा की बोली प्रक्रिया पर उठे सवाल, हुआ खूब हंगामा, ठेकेदारों ने लगाए आरोप

संत सीचेवाल ने अधिकारियों की लगाई क्लास, जारी किए सख्त निर्देश