Action मोड में जालंधर के CP सतिंदर सिंह! अधिकारियों को जारी किए सख्त आदेश

Edited By Vatika,Updated: 09 Aug, 2026 02:50 PM

jalandhar s cp satinder singh in action mode strict orders issued to officials

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने गजटेड अधिकारियों के साथ की बैठक, लंबित जांच में तेजी, खुफिया तंत्र मजबूत करने पर दिया जोर

जालंधर: पुलिस कमिश्नरेट जालंधर में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने गजटेड अधिकारियों के साथ रणनीतिक बैठक कर शहर की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने, खुफिया तंत्र मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसी भी मामले की जांच अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। जांच अधिकारियों द्वारा मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और जांच की गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने प्रिवेंटिव और इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अपराध से जुड़े नेटवर्क की समय रहते जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों और अपराध की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के पुराने रिकॉर्ड की भी समीक्षा करने को कहा गया। सतिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने थाना स्तर पर फील्ड पुलिसिंग को प्रभावी बनाने तथा पुलिस अधिकारियों को आम लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि संभावित अपराधों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय रहते मिल सके।

बैठक में संगठित अपराध, अपराधियों की गतिविधियों, लंबित जांच तथा शहर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जालंधर में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया देने, पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा प्रत्येक मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कहा गया कि शहरवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। तेज जांच, मजबूत खुफिया तंत्र, प्रभावी फील्ड पुलिसिंग और सख्त जवाबदेही के माध्यम से जालंधर को और सुरक्षित बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!