Edited By Kalash,Updated: 09 Aug, 2026 10:18 AM

अलावलपुर के भंडारी मोहल्ले में 4 अगस्त को 43 वर्षीय विवाहित महिला कुलविंदर कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली लाश के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी एवं मृतका के पति जतिंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया है।
अलावलपुर (बंगड़): अलावलपुर के भंडारी मोहल्ले में 4 अगस्त को 43 वर्षीय विवाहित महिला कुलविंदर कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली लाश के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी एवं मृतका के पति जतिंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा ये गिरफ्तारी महमदपुर की पुली से की गई। पुलिस चौकी अलावलपुर के इंचार्ज एस.आई. रविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जतिंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में मृतका की माता गुरदेव कौर के बयानों के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति जतिंदर पाल, उसकी माता और भाभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि कुलविंदर कौर की हत्या करने के बाद उसके शव को पंखे से लटकाकर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी जतिंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चौकी अलावलपुर के इंचार्ज SI रविंदर सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here