Punjab में मौसम को लेकर चेतावनी! इन इलाकों में तेज बारिश की संभावना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Aug, 2026 06:21 PM

critical next 3 hours for punjab heavy rain likely in these areas

पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों के मोबाइल फोन पर Emergency Warning पहुंची है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पंजाब डैस्क : पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों के मोबाइल फोन पर Emergency Warning पहुंची है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। जानकारी अनुसार चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी है तथा लुधियाना व अमृतसर में भी बारिश की संभावना जताई गई है। लुधियाना में रातभर काले बादल छाए रहने और ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वहीं मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को अगले कुछ घंटों के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और मौसम की ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!