रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, Punjab-Jammu सहित कई राज्यों को होगा फायदा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Aug, 2026 05:50 PM

trains temporary halts at manwal and kathua stations

रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है।

फिरोजपुर(मलहोत्रा): रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे विभाग ने 3 रेलगाड़ियों के ठहराव में कुछ बदलाव किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली, जमूतवी-भगत की कोठी और जमूतवी-काठगोदाम के बीच चलने वाली ट्रेनें अब मनवाल और कठुआ स्टेशनों पर भी रूकेंगी। इससे यात्रियों को सफर करने में काफी आसानी होगी।

जानकारी के अनुसार यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल विभाग ने 23 अगस्त से तीन अप-डाउन रेलगाड़ियों को मनवाल और कठुआ स्टेशनों पर रोकने का ऐलान किया है। विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली के मध्य चलने वाली गाड़ी संखया 12445-12446 को मनवाल स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। इसी तरह जमूतवी-भगत की कोठी के मध्य चलने वाली गाड़ी संखया 14803-14804 और जमूतवी-काठगोदाम के मध्य चलने वाली गाड़ी संखया 12207-12208 को शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा।

विभाग अधिकारियों के अनुसार यह ठहराव आर्जी तौर पर शुरू किया गया है, यात्रियों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद ठहराव को ओर विस्तारित किया जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!