Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Nov, 2026 01:50 PM

पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में राज्य में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में राज्य में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। इस प्रदूषण को रोकने के लिए फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर ने आदेश जारी किए थे। उन्होंने किसानों को पराली जलाने पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। साथ ही कहा गया था कि यदि कोई भी व्यक्ति पराली को आग लगाएगा तो उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी के चलते जलालाबाद के 3 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना वैरोके पुलिस ने पराली को आग लगाकर डी.सी. फाजिल्का के आदेशों की उल्लंघना करने वाले 3 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार मुख्तियार सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह पुत्र खान सिंह, रणजीत सिंह पुत्र खान सिंह और जोगिंदर सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी गांव बाहमणीवाला ने धान की पराली को आग लगाकर माननीय डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का के आदेशों की उल्लंघना की। इसके चलते पुलिस ने तीनों पर धारा 223 बी.एन.एस. के अधीन पर्चा दर्ज किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here