Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Aug, 2026 07:36 PM

शहर में एक ट्रैवल एजेंट पर 11.5 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप लगे हैं। मामला जालंधर के गुजराल इमीग्रेशन से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने अपने बच्चे को उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजना था। पीड़ित परिवार के मुताबिक,...
जालंधर: शहर के एक मशहूर ट्रैवल एजेंट पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप लगे हैं। मामला जालंधर के गुजराल इमीग्रेशन से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने अपने बच्चे को उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजना था। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उन्होंने अपने बच्चे को उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारी की थी। परिवार के पास करीब 32 लाख रुपये का बैंक बैलेंस था और एजुकेशन लोन की भी पक्की व्यवस्था थी। लेकिन बावजूद इसके एजेंट ने फाइल में कमियां बताते हुए उनसे करीब 11.5 लाख रुपये ले लिए।
परिवार का आरोप है कि 6 महीने से लेकर करीब एक साल तक वीजा नहीं आया। इसके बाद जब उन्होंने एजेंट से अपनी रकम वापस मांगी तो हर बार उन्हें नई तारीख देकर टाल दिया गया। परिवार का आरोप है कि बाद में एजेंट कथित तौर पर रकम लेकर फरार हो गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार के समर्थन में किसान संगठनों के सदस्य भी सामने आए। किसानों ने ट्रैवल एजेंट के ऑफिस के बाहर धरना शुरू कर दिया और ऑफिस को ताला लगाकर पक्का मोर्चा लगा दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और कथित तौर पर ठगी गई 11.5 लाख रुपये की रकम वापस करवाने की मांग की।