Jalandhar में तेज रफ्तार I-20 कार शोरूम में जा घुसी, Posh Area में हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 10 Aug, 2026 12:04 PM

jalandhar accident

शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में देर रात एक तेज रफ्तार I-20 कार बेकाबू होकर शोरूम में

जालंधर(सोनू): शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में देर रात एक तेज रफ्तार I-20 कार बेकाबू होकर शोरूम में जा घुसी। हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शोरूम के शीशे और अंदर रखा सामान टूट गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। 

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में दो बुजुर्ग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त शोरूम बंद था और अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद क्रेन की मदद से कार को शोरूम से बाहर निकाला गया। वहीं, कार चालक ने कहा कि शोरूम को हुए नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। हादसे की वीडियो भी सामने आई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!