लुधियाना में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, पहले Swift को मारी टक्कर, फिर बाइक सवार को कुचला; मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 13 Oct, 2026 09:03 AM

ludhiana accident news

महानगर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों की वजह से एक और घर का चिराग

लुधियाना (राज): महानगर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों की वजह से एक और घर का चिराग बुझ गया। ईश्वर नगर पुल के समीप एक सफेद रंग की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने सड़क पर जमकर तांडव मचाया। कार चालक ने पहले आगे चल रही एक स्विफ्ट कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी और फिर बिना गाड़ी रोके आगे जा रहे बाइक सवार युवक को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। थाना सदर के अधीन आती पुलिस चौकी मराडो ने मृतक के पिता के बयानों पर फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बहन के घर से मिलकर लौट रहा था परिवार, आंखों के सामने हुआ हादसा
पुलिस को दर्ज करवाई गई आधिकारिक शिकायत में गुरु नानक कॉलोनी निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि वह एक निजी संस्थान में नौकरी करते हैं। सोमवार को वह अपने बेटे वरिंदर सिंह उर्फ गोगी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दामाद कृतपाल सिंह के घर गांव साएयां कलां गए थे। वहां से दामाद को साथ लेकर वे सभी गली नंबर 2, ब्लॉक-सी, ईश्वर नगर में रहने वाली अपनी शादीशुदा बेटी के घर मिलने पहुंचे। बहन के घर कुछ समय बिताने के बाद दोपहर करीब पौने चार बजे सभी लोग वापस अपने घर के लिए रवाना हुए। वरिंदर सिंह अपनी बाइक पर अकेला आगे चल रहा था, जबकि पिता रणजीत सिंह अपने दामाद कृतपाल सिंह की बाइक पर पीछे-पीछे आ रहे थे।

स्विफ्ट को हिट कर बाइक पर चढ़ाई फॉर्च्यूनर; सड़क पर लहूलुहान हुआ युवक
दोपहर करीब 4 बजे के बीच जैसे ही उनका काफिला ईश्वर नगर पुल से थोड़ा आगे निकला, तभी पीछे से एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से लहराती हुई आई। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ देखा गया कि फॉर्च्यूनर चालक ने पहले रास्ते में जा रही एक स्विफ्ट कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद बिना रुके और बिना कोई हॉर्न बजाए चालक ने सीधे आगे चल रहे वरिंदर सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वरिंदर कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसकी बाइक बुरी तरह चकनाचूर हो गई। सड़क पर गिरने से वरिंदर के सिर और शरीर पर गंभीर व जानलेवा चोटें आईं।

SPS अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
हादसे के बाद पीछे आ रहे पिता और दामाद चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से लहूलुहान हालत में वरिंदर को 108 एम्बुलेंस के जरिए तुरंत एसपीएस (SPS) अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अत्यधिक खून बह जाने और सिर में गहरी चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

अमलतास एन्क्लेव निवासी बलजीत बल्लू के खिलाफ केस दर्ज
हादसे के बाद आरोपी फॉर्च्यूनर चालक की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बल्लू (निवासी मकान नंबर 525, अमलतास एन्क्लेव, लुधियाना) के रूप में हुई है। चौकी मराडो (थाना सदर) के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल (HC) हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता रणजीत सिंह के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद आरोपी बलजीत सिंह उर्फ बल्लू के खिलाफ कैसेब।दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!