Ludhiana में ड्यूटी के बीच हेड कांस्टेबल को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 08 Oct, 2026 09:57 AM

head constable suffers heart attack while on duty

थाना जमालपुर के अधीन पड़ते सांझ केंद्र में तैनात पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की ऑन-ड्यूटी ..

लुधियाना,  (राज): थाना जमालपुर के अधीन पड़ते सांझ केंद्र में तैनात पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की ऑन-ड्यूटी अचानक दिल का दौरा पड़ने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मुलाजिम की पहचान 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल नवतेज सिंह के रूप में हुई है, जो माछीवाड़ा के रहने वाले थे। यह दुखद घटना उस समय घटी जब वे सरकारी ड्यूटी के तहत पासपोर्ट वैरिफिकेशन के लिए आवेदक के घर पहुंचे हुए थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल नवतेज सिंह पिछले करीब डेढ़ साल से थाना जमालपुर के सांझ केंद्र में पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे थे। नियमित सरकारी प्रक्रिया के तहत पासपोर्ट आवेदनों की वेरिफिकेशन के सिलसिले में थाना जमालपुर क्षेत्र के अंतर्गत आते जीटीबी नगर इलाके में गए हुए थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नवतेज सिंह जब जीटीबी नगर में संबंधित नागरिक के घर पहुंचे, तो उन्होंने औपचारिकताएं पूरी करने के लिए दस्तावेज जांचने शुरू किए। वे घर के ड्रॉइंग रूम में सोफे पर बैठे हुए कागजातों का मिलान कर रहे थे कि अचानक उनके सीने में तीव्र दर्द उठा और वे बेसुध होकर सोफे पर ही ढह गए। घर के सदस्यों और आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत आपातकालीन स्थिति में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने नवतेज सिंह की नब्ज जांची और सीपीआर सहित अन्य आपातकालीन उपाय किए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने आधिकारिक तौर पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अत्यंत गंभीर और घातक दिल का दौरा पड़ा था, जिससे मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं। कमिश्नरेट पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने कर्तव्य पथ पर तैनात एक निष्ठावान और जिम्मेदार मुलाजिम खो दिया है। विभाग इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!