Ludhiana : पुराने-नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बीच बना कॉरिडोर, वकीलों व आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Sep, 2026 06:23 PM

ludhiana corridor built between old and new court complexes

ज्यूडिशियल कोर्ट्स कॉम्प्लैक्स लुधियाना में पुराने और नए कोर्ट कॉम्प्लैक्स के बीच आवाजाही अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज एवं लुधियाना सेशन डिवीजन के प्रशासनिक जज जस्टिस दीपक सिब्बल ने शनिवार को दोनों ब्लॉकों को...

लुधियाना  (मेहरा) : ज्यूडिशियल कोर्ट्स कॉम्प्लैक्स लुधियाना में पुराने और नए कोर्ट कॉम्प्लैक्स के बीच आवाजाही अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज एवं लुधियाना सेशन डिवीजन के प्रशासनिक जज जस्टिस दीपक सिब्बल ने शनिवार को दोनों ब्लॉकों को जोड़ने वाले नए कॉरिडोर तथा लिफ्ट का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस सुविधा के शुरू होने से अदालत परिसर में रोजाना आने वाले वकीलों, न्यायिक अधिकारियों, अदालत के स्टाफ तथा आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।

कोर्ट परिसर पहुंचने पर जस्टिस दीपक सिब्बल का जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरप्रीत कौर रंधावा सहित न्यायिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर एडीशनल सीजेएम डेजी बांगड़, सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी हिमांशु अरोड़ा, सीजेएम पवलीन सिंह, जिला अटॉर्नी पुनीत जग्गी, डिप्टी जिला अटॉर्नी रामनदीप कौर गिल, मोनिका गुप्ता सहित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सारू मेहता कौशिक, डॉ. रजनीश, जगदीप सूद, बरिंदर सिंह रमाना, अमित थिंद, युक्ति गोयल और रणजीव वशिष्ठ मौजूद रहे।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरप्रीत कौर रंधावा ने बताया कि कॉरिडोर और लिफ्ट की सुविधा शुरू होने से पुराने और नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बीच संपर्क बेहतर हुआ है। अब लोगों को दोनों इमारतों के बीच आने-जाने के लिए बाहर से होकर लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। लिफ्ट की सुविधा से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और अन्य जरूरतमंद लोगों को राहत मिलेगी। वहीं वकीलों और अदालत के कर्मचारियों को भी विभिन्न कोर्ट रूम और कार्यालयों के बीच आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे रोजमर्रा के अदालती कामकाज को और सुगम बनाया जा सकेगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान बार एसोसिएशन लुधियाना के प्रधान विपिन सग्गड़ के नेतृत्व में बार की टीम ने जस्टिस दीपक सिब्बल से मुलाकात की। बार पदाधिकारियों ने वकीलों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं तथा कोर्ट परिसर से जुड़े मुद्दों से उन्हें अवगत करवाया। इस दौरान वाइस प्रधान अनिल सग्गड़, वाइस प्रधान हरसिमरत कौर तथा सचिव मनिंदर हीर सहित बार की टीम मौजूद रही। बार प्रतिनिधियों ने वकीलों के साथ-साथ अदालत में आने वाले आम लोगों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे भी जस्टिस सिब्बल के समक्ष रखे। जस्टिस सिब्बल ने बार पदाधिकारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर जस्टिस दीपक सिब्बल ने लीगल कॉरेस्पोंडेंट राजेश मेहरा एडवोकेट, रजनीश लखनपाल, राजेश मौर्य, मुनीश पुरंग तथा विजय शर्मा से भी भेंट की और उनसे बातचीत की।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जस्टिस दीपक सिब्बल ने ज्यूडिशियल कोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पौधारोपण भी किया। उन्होंने हरियाली को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में जस्टिस सिब्बल ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न न्यायिक एवं प्रशासनिक मामलों से संबंधित मुद्दों पर उनके साथ विचार-विमर्श किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!