'युद्ध नशियां विरुद्ध' के तहत लुधियाना पुलिस का बड़ा Action, कार सवार तस्कर अफीम सहित काबू

Edited By Kamini,Updated: 07 Oct, 2026 12:28 PM

major action by ludhiana police

महानगर में नशा तस्करों के संगठित नेटवर्क के खिलाफ छेड़े गए अभियान 'युद्ध नशियां विरुद्ध' के तहत लुधियाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

लुधियाना (राज): महानगर में नशा तस्करों के संगठित नेटवर्क के खिलाफ छेड़े गए अभियान 'युद्ध नशियां विरुद्ध' के तहत लुधियाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक लग्जरी कार में अफीम की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहे एक शातिर तस्कर को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 8 किलोग्राम अफीम और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की बलेनो कार बरामद की है। 

आरोपी की पहचान कुणाल शर्मा उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है, जो लंबे समय से इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम सप्लाई करने के अवैध धंधे में सक्रिय था।
प्राप्त विवरण के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर (SI) मोहम्मद सदीक अपनी पुलिस पार्टी के साथ 6 अक्टूबर को अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर खास ने गुप्त सूचना दी कि कुणाल शर्मा उर्फ मुन्ना पुत्र अज्ञात, बड़े पैमाने पर अफीम बेचने का अवैध कारोबार करता है। मुखबिर ने सटीक जानकारी दी कि आरोपी सफेद रंग की बलेनो कार (नंबर PB10HK-3548) में भारी मात्रा में अफीम की खेप लेकर न्यू सुंदर नगर, 33 फुटा रोड की तरफ से निकलने वाला है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पार्टी ने बिना समय गंवाए न्यू सुंदर नगर 33 फुटा रोड स्थित गली नंबर 01 के पास सुनियोजित नाकाबंदी और रेड की। कुछ ही देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार उक्त संदिग्ध सफेद बलेनो कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार को चारों तरफ से घेरकर रुकवा लिया। कार चला रहे व्यक्ति ने अपनी पहचान कुणाल शर्मा उर्फ मुन्ना के रूप में बताई। इसके बाद नियमों और कानूनी प्रक्रिया (हसब जाब्ता) का पालन करते हुए जब राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कार व आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से कुल 8 किलोग्राम शुद्ध अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत 8 किलो अफीम और तस्करी में प्रयुक्त बलेनो कार (PB10HK-3548) को आधिकारिक तौर पर केस प्रॉपर्टी के रूप में जब्त कर लिया और आरोपी कुणाल शर्मा उर्फ मुन्ना को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की वाणिज्यिक मात्रा (कमर्शियल क्वांटिटी) की धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एसआई मोहम्मद सदीक ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया जा रहा है। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वह 8 किलोग्राम अफीम की यह इतनी बड़ी खेप किस अंतरराज्यीय सप्लायर से लेकर आया था और शहर में इसे किन-किन पैडलर्स व ग्राहकों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस सिंडिकेट के वित्तीय लेन-देन और आरोपी की पूर्व आपराधिक पृष्ठभूमि की भी गहराई से पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!