लुधियाना में दर्दनाक हादसा: 14 साल की हैंडबॉल खिलाड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, CCTV में कैद मौत का मंजर

Edited By Vatika,Updated: 06 Oct, 2026 09:38 AM

accident

यह दिल दहला देने वाले हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ आई है।

लुधियाना (राज): एल्पाइन स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा व 14 वर्षीय उभरती हुई हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायरों के नीचे उसका सर कुचला गया। यह दिल दहला देने वाले हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ आई है।

PunjabKesari

हादसा सोमवार शाम को हुआ। शाम करीब 4:00 बजे अंशिका मंदिर के पुजारी के साथ स्कूल में मैच की अंतिम प्रैक्टिस के लिए जा रही थी। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक्टिवा पर कुल तीन लोग सवार थे और अंशिका सबसे पीछे बैठी हुई थी।जब वे सड़क से गुजर रहे थे, तभी उनके बगल से ईंटों से लदी एक भारी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी। इसी दौरान ठीक सामने से एक अन्य एक्टिवा आ गई। आमने-सामने की संभावित टक्कर से बचने के लिए एक्टिवा चालक ने अचानक जोरदार ब्रेक लगा दी। अचानक ब्रेक लगते ही एक्टिवा अनियंत्रित होकर सड़क पर बुरी तरह स्लिप गई और उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरते ही सबसे पीछे बैठी अंशिका सीधे पास से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से की तरफ गिरी। जिसके बाद करीब 20 टन भार से लदी ईंटों वाली ट्रॉली का पिछला भारी टायर सीधे छात्रा के सिर के ऊपर से चढ़ गया और उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। सिर पर आई चोटों के कारण छात्रा वहीं खून से लथपथ होकर तड़पने लगी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बिना समय गंवाए अंशिका को गंभीर हालत में दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMC) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की विशेष टीम ने उसे बचाने के प्रयास किए, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने और सिर की हड्डियां चकनाचूर होने के कारण उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

आज बठिंडा में था स्टेट लेवल मैच, घर में पसरा सन्नाटा
अंशिका एक बेहद प्रतिभाशाली हैंडबॉल खिलाड़ी थी। आज मंगलवार को ही उसे पंजाब स्टेट लेवल हैंडबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए बठिंडा रवाना होना था। प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले पिता अमित राय और परिवार के लोग कल तक अपनी बेटी को खेल मैदान में लुधियाना का नाम रोशन करने भेजने की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन आज उसी लाडली के चले जाने से घर में कोहराम मचा हुआ है।

CCTV फुटेज बना केस प्रॉपर्टी, दोनों पक्षों के बयानों से पड़ताल: पुलिस
हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनास्थल के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को आधिकारिक रूप से केस प्रॉपर्टी बना लिया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर पीड़ित परिवार और संबंधित पक्षों के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!