Gold-Silver Price Today: सोने के दाम में फिर उछाल, चांदी हुई सस्ती

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2026 01:14 PM

gold silver price today

सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई,

पंजाब डेस्क: सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना दोनों महंगे हुए हैं, वहीं चांदी के भाव में राहत मिली है।

आज 24 कैरेट सोना 157,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को इसकी कीमत 156,500 रुपए थी। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 146,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 145,550 रुपये था।

वहीं, चांदी की कीमतों में मामूली कमी आई है। आज चांदी 243,000 रुपए प्रति किलो बिक रही है, जबकि बुधवार को इसका भाव 244,800 रुपए प्रति किलो था। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और स्थानीय मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। खरीदारों को खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर जांच लेने की सलाह दी गई है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!