जालंधर के Spa Center में पुलिस की Raid, मौके पर कई युवक-युवतियां काबू

Edited By Kamini,Updated: 08 Aug, 2026 04:16 PM

police raid a spa center in jalandhar

शहर में एक स्पा सेंटर में पुलिस रेड की सूचना मिली है। पुलिस द्वारा स्पा सेंटर में मौके पर युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है।

जालंधर (सोनू): शहर में एक स्पा सेंटर में पुलिस रेड की सूचना मिली है। पुलिस द्वारा स्पा सेंटर में मौके पर युवक-युवतियों को काबू किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना 7 के अधीन आते गढ़ा रोड पर स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड की है। इस दौरान पुलिस 4 से 6 युवक और 8 से 10 युवतियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि इलाके में स्पा सेटरों के बारे में पुलिस को कई बार शिकायतें मिल रही थी, जिसके चलते आज पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की।

PunjabKesari

कहा जा रहा हैकि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने जाने की पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस अभी अन्य स्पा सेंटरों पर दबिश देने की तैयारी में है। वहीं ग्रैंड स्पा सेंटर  में हुई रेड को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस कार्रवाई को लेकर अन्य स्पा सेंटरों में हलचल मच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्पा में चल रही गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी गढ़ा रोड पर स्थित अन्य स्पा सेंटरों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा चुकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!