Edited By Urmila,Updated: 19 Sep, 2026 03:43 PM

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारियों के तबादले करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जालंधर : जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारियों के तबादले करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादलों के तहत थाना स्तर पर अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नंबर 1 के प्रभारी राकेश कुमार को अब थाना नंबर 8 का इंचार्ज लगाया गया है। वहीं थाना नंबर 5 के प्रभारी जगदीश को थाना नंबर 3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह थाना बारादरी से रविंद्र कुमार को DCP स्पेशल ब्रांच के साथ तैनात किया गया है। थाना नंबर 8 के प्रभारी साहिल चौधरी को अब थाना बारादरी का इंचार्ज लगाया गया है।
इसके अलावा CIA के प्रभारी सुरेंद्र को थाना रामामंडी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रामामंडी के प्रभारी जसपाल सिंह को थाना नंबर 1 का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से किए गए इन तबादलों के बाद अब संबंधित अधिकारी अपने-अपने नए थानों में जिम्मेदारी संभालेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here