Edited By Kalash,Updated: 13 Sep, 2026 03:36 PM

जालंधर के बस्ती दानिशमंदा इलाके में आज एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।
पंजाब डेस्क : जालंधर के बस्ती दानिशमंदा इलाके में आज एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मृतक का शव दशहरा ग्राउंड के एक कमरे से मिला। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भी वहां मौके पर पहुंचे। इस दौरान शीतल अंगुराल और थाना नंबर 5 के एस.एच.ओ. के बीच बहस हो गई और माहौल गरमा गया।
पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और इलाके के लोगों का कहना है कि नशे के कारण उक्त युवक की मौत हुई है। शीतल अंगुराल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और आरोप लगाए कि शव के पास पड़ी सिरिंज भी वहां से हटा दी। वहीं मामले को लेकर एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इसके साथ ही बताया कि शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसके बाद मौत की वजह सामने आएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here