जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और पुलिस अफसर में तीखी बहस, बीच सड़क हुआ हंगामा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Sep, 2026 08:19 PM

heated argument between former mla sheetal angural and a police

जालंधर में युवक की डेडबॉडी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता शीतल अंगुराल की पुलिस अधिकारी के साथ तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच बहस के बाद मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, युवक का शव मिलने की सूचना के बाद...

जालंधर : जालंधर में युवक की डेडबॉडी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता शीतल अंगुराल की पुलिस अधिकारी के साथ तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच बहस के बाद मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, युवक का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान शीतल अंगुराल भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवक की लाश के पास नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली सिरिंजें मिली थीं।

शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि मौके से मिले सबूतों को खुर्द-बुर्द किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक के शव के पास मिली नशे की सिरिंजों को पुलिस द्वारा छिपाने की कोशिश की गई। अंगुराल ने इलाके में नशा बिकने को लेकर भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इसी बात को लेकर उनकी पुलिस कर्मियों के साथ तीखी बहस हो गई। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के कारणों और घटनास्थल से मिले सामान को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!