जालंधर गुरुद्वारा लूटकांड मामला, Raid करने गई पुलिस पर आरोपी ने किया हमला

Edited By Urmila,Updated: 09 Sep, 2026 12:19 PM

jalandhar gurudwara robbery case

अजीत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब में सेवादार पर हमला कर लूट की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जालंधर (सोनू) : अजीत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब में सेवादार पर हमला कर लूट की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर की देर रात करीब 1:45 बजे दो बाइक सवार युवक गुरु घर में दाखिल हुए थे और उन्होंने सेवादार मेजर सिंह पर कथित तौर पर हमला किया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी और गुप्त सूचनाओं का सहारा लिया। इसी आधार पर पुलिस टीम ने अली मोहल्ला निवासी मानव उर्फ लोहा के घर पर रेड की। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी ने एएसआई संजीव बावा पर हमला कर दिया और मौके से भागने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के दौरान उसकी टांग में चोट आई और वह घायल हो गया। हमले में एएसआई संजीव बावा के हाथ पर भी चोटें आई हैं। पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिस कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया है।

एसपी मुखतियार राय ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधन की शिकायत के आधार पर पहले ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानव उर्फ लोहा पुत्र दीपक कुमार निवासी अली मोहल्ला, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से करीब 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गुरुद्वारा में हुई वारदात में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!