जालंधर DC ऑफिस के बाहर कांग्रेस का हंगामा, कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की

Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2026 03:13 PM

jalandhar dc office congress protest

संगरूर के दिड़बा क्षेत्र में नशे का मुद्दा उठाने वाले गुलजार सिंह की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने आज

जालंधर(सोनू): संगरूर के दिड़बा क्षेत्र में नशे का मुद्दा उठाने वाले गुलजार सिंह की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने आज जालंधर में डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता डीसी ऑफिस के गेट पर चढ़ गए और अंदर जाने की कोशिश की। इसके चलते पुलिस ने मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी।

जानकारी के अनुसार प्रदर्शन को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों ने कार्यालय का गेट बंद कर दिया और पुलिस बल तैनात कर दिया। इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए और अंदर जाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन जारी रखा। हंगामे के बाद विधायक सुखविंदर कोटली, लाडी शेरोवालिया और राजिंदर बेरी ने पुलिस को मांग पत्र सौंपा।

कांग्रेस ने वित्त मंत्री पर उठाए सवाल
विधायक बावा हैनरी ने कहा कि गुलजार सिंह ने नशे को लेकर वित्त मंत्री हरपाल चीमा से सवाल किया था। इसके बाद उसके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार हुआ और उसने अपनी जान दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। बावा हैनरी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन वित्त मंत्री हरपाल चीमा के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। कांग्रेस इसी के विरोध में पंजाब भर में प्रदर्शन कर परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग कर रही है।

क्या है मामला 
बता दें कि कुछ दिन पहले दिड़बा क्षेत्र के तुर बंजारा गांव में गुलजार सिंह (50) ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा के सामने गांव में नशे का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पुलिस के उसके घर पहुंचने की बात सामने आई, जिसके बाद खौफ में गुलजार सिंह ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में दिड़बा थाना पुलिस ने सरपंच समेत 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, कथित उत्पीड़न और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गई है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!