जालंधर में स्कूलों को लेकर पुलिस कमिश्नर की सख्ती! अचानक बढ़ाई गई सुरक्षा

Edited By Kalash,Updated: 09 Sep, 2026 04:19 PM

police commissioner strictness school security

पुलिस कमिश्नर सतिंद्र सिंह ने शहर के स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

जालंधर (धवन): पुलिस कमिश्नर सतिंद्र सिंह ने शहर के स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों, अध्यापकों, स्टाफ तथा स्कूल परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। पुलिस अधिकारियों को स्कूलों में नियमित सुरक्षा जांच और निरीक्षण करने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीमों द्वारा स्कूल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

PunjabKesari

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को स्कूलों के प्रवेश एवं निकास द्वार, परिसर के आसपास की गतिविधियों तथा सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, अपराध रोकथाम के उद्देश्य से शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने पर भी जोर दिया गया है। पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है। पुलिस कमिश्नरेट जालंधर की ओर से कहा गया है कि सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित विद्यार्थी और मजबूत जालंधर के लक्ष्य के तहत सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!