जालंधर में ATM से पार्ट्स चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मैकेनिक से लेकर कबाड़ी तक काबू

Edited By Urmila,Updated: 20 Sep, 2026 11:29 AM

gang stealing parts from atms busted in jalandhar

महानगर में बैंकों के ए.टी.एम. के भीतर लगे स्प्लिट ए.सी. के कूलिंग पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना नंबर-2 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जालंधर (शौरी): महानगर में बैंकों के ए.टी.एम. के भीतर लगे स्प्लिट ए.सी. के कूलिंग पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना नंबर-2 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी नामजद कर काबू किया है।

एस.एच.ओ. अनु पलियाल ने बताया कि पुरानी जेल रोड स्थित एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर अंकुर खन्ना ने शिकायत दी थी कि 10 सितम्बर की शाम बैंक बंद करके जाने के बाद अगले दिन ए.टी.एम. के अंदर से स्प्लिट ए.सी. के पार्ट्स चोरी पाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि ए.सी. मकैनिक ही चोर निकला है और अपने साथी सहित ए.टी.एम. से ए.सी. के पार्ट्स चुराते थे।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सुखविंदर सिंह उर्फ बंटी निवासी बाजवा कालोनी, बस्ती पीरदाद और सुमित निवासी बस्ती अड्डा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का सामान कबाड़ी रविंदर शाह निवासी न्यू उपकार नगर को बेचने की बात कबूली। पुलिस ने रविंदर को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा ए.सी. पार्ट्स बरामद किए। तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें कपूरथला जेल भेज दिया गया।

बैंक भी समझें अपनी जिम्मेदारी, ए.टी.एम. पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात करें

एक्सिस बैंक के ए.टी.एम. में हुई चोरी की वारदात से यह सवाल भी उठता है कि यदि ए.टी.एम. की सुरक्षा के लिए रात के समय सुरक्षा कर्मचारी तैनात होता तो संभवत: चोरी की वारदात को रोका जा सकता था। पुलिस जांच के दौरान अली मोहल्ला रोड के पास स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक के ए.टी.एम. में भी रात के समय सुरक्षा कर्मचारी नहीं होने की बात सामने आई, जहां से एसी के पार्ट्स चोरी किए गए थे। ऐसे में बैंकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे रात के समय ए.टी.एम. की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मचारी तैनात करें। पुलिस के साथ-साथ बैंक प्रबंधन और आम लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि इस तरह की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!