जालंधर में Property Tax को लेकर निगम सख्त, 30 सितंबर तक जमा करें टैक्स

Edited By Vatika,Updated: 25 Sep, 2026 09:14 AM

jalandhar property tax

नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की बैठक में निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को

जालंधर(खुराना): नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की बैठक में निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक टैक्स जमा करवाने वालों को 10 प्रतिशत रिबेट का लाभ मिल रहा है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को टैक्स जमा करवाने के लिए जागरूक किया जाए। 

बैठक में बताया गया कि पिछले चार दिनों में प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने करीब 5.50 करोड़ रुपए की वसूली की है, जबकि अब तक कुल करीब 30 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो चुका है। टैक्स वसूली की निगरानी चंडीगढ़ स्थित हेड ऑफिस से भी की जा रही है। कमिश्नर ने बताया कि शनिवार, रविवार और अन्य छुट्टियों के दौरान भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की व्यवस्था जारी रहेगी, ताकि लोग 30 सितम्बर तक रिबेट का लाभ उठा सकें। विभाग की ओर से अखबारों और एस.एम.एस. के माध्यम से लोगों को टैक्स जमा करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

इसके अलावा डिफॉल्टरों की सूची के आधार पर उन्हें फोन करके भी बकाया टैक्स जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है।प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा करवाने के अलावा निगम के मुख्य कार्यालय तथा मॉडल टाऊन जोन, दादा कॉलोनी जोन, बस्ती शेख जोन, लाल रतन जोन और रामामंडी जोन में भी जमा करवाया जा सकता है।
मेयर वनीत धीर ने भी शहरवासियों से अपील की है कि वे 30 सितंबर से पहले अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाकर 10 प्रतिशत रिबेट का लाभ उठाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!