जालंधर में Excise विभाग का सख्त Action! गाड़ियों से भारी मात्रा में शराब बरामद

Edited By VANSH Sharma,Updated: 16 Sep, 2026 10:42 PM

strict action by the excise department in jalandhar

जालंधर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ एक्साइज विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

जालंधर: जालंधर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ एक्साइज विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरु नानकपुरा ईस्ट इलाके में की गई छापेमारी के दौरान टीम ने दो गाड़ियों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एक्साइज विभाग और पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरु नानकपुरा ईस्ट इलाके में गाड़ियों के जरिए अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

छापेमारी के दौरान एक ब्रीजा कार की डिग्गी से शराब की 25 पेटियां बरामद हुईं। इसके अलावा कार की पिछली सीट से भी 15 पेटियां मिलीं। वहीं, दूसरी बलेनो कार की तलाशी लेने पर उसमें से 18 पेटियां शराब बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक, दोनों गाड़ियों में शराब आगे सप्लाई करने के लिए रखी गई थी।

हालांकि, कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने जांच के बाद तीन लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान वरुण कपूर निवासी लक्ष्मीपुरा, नितिन नागपाल निवासी कोट किशन चंद और राजीव जीबी निवासी कोट किशन चंद के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में ले लिया है और नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!