जालंधर वेस्ट हलके में दिनदहाड़े स्नेचिंग, दहशत में इलाके के लोग

Edited By Kalash,Updated: 07 Sep, 2026 01:46 PM

jalandhar snatching incident

जालंधर के वेस्ट हलके में चोरी और स्नेचिंग की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है।

पंजाब डेस्क : जालंधर के वेस्ट हलके में चोरी और स्नेचिंग की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच खबर सामने आई है कि आज सुबह लसूड़ी मोहल्ले में सैर करने निकली महिला की 2 मोटरसाइलिक सवार स्नैचरों ने बालियां छीन ली। 

इस संबंध में पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह घर से सैर करने के लिए निलकी थी। इस दौरान 2 युवक मोटरसाइलिक पर आए जिन्होंने चेहरे ढके हुए थे और उसे साइड पर होकर चलने के लिए कहने लगे। इसके बाद वह वापिस आए और उसे धक्का देकर गिराया और बालियां छीन ली। वहीं लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई पर मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। इस मामले के बाद इलाके के लोगों का कहना है कि यहां आए दिन वारदातें हो रही हैं और गत दिन भी 2 स्नेचिंग के मामले इसी इलाके से सामने आए थे। उन्होंने कहा कि अब ये इलाका सुरक्षित नहीं रहा और उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

वहीं इस मामले में एसीपी आतिश भाटिया ने वीडियो जारी कर बताया कि लसूड़ी मोहल्ला इलाके में महिला से स्नेचिंग का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।        

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!