Edited By Kamini,Updated: 23 Oct, 2026 01:03 PM

जालंधर में दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी की खबर सामने आई है।
जालंधर (सोनू) : जालंधर में दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मकसूदां मंडी में एक आढ़ती के लाखों रुपए चोरी हो गए। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि चोर द्वारा दी गई वारदात को लेकर किसी को कुछ पता नहीं चला और चोर आढ़ती के 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, शातिर चोर दुकान पर पैदल आया था और बड़े आराम से बैग से लाखों रुपए लेकर फरार हो गया। ये पूरी घटना दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित आढ़ती सौरव ने बताया कि उसका मकसूदा मंडी में मशरुम का कारोबार है। शुक्रवार को उनका पैसों के लेन-देन का काम होता है। इसी बीच जब सुबह करीब 10.05 बजे बैग चैक किया तो उसमें पैसे गायब थे। उसने तुरन्त अपने पिता को फोन किया और पैसों के बारे में पूछा। पिता ने बैग में ही पैसे चैक करने के लिए कहा। मौके पर वर्करों से भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी को पैसों के बारें में कोई जानकारी नहीं थी।
आढ़ती सौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि, इसके बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसमें साफ दिखाई दे रहा था कि, 10.02 बजे एक व्यक्ति दुकान पर आया और और पैसे की गुत्थी जेब में डालकर फरार हो गया है। पीड़ित के अनुसार 2 लाख से अधिक पैसे लेकर व्यक्ति फरार हो गया। घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि, पीड़ित दुकानदार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, चोर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here