Jalandhar: दिनदहाड़े भरे बाजार में महिला से स्नैचिंग, इलाके में दहशत

Edited By Kamini,Updated: 13 Oct, 2026 12:49 PM

snatching from a woman

जालंधर में चोरी और स्नैचिंग की वारदातें थमने का नाम तक नहीं ले रही है।

जालंधर (सोनू) : जालंधर में चोरी और स्नैचिंग की वारदातें थमने का नाम तक नहीं ले रही है। कैंट के व्यस्त सदर बाजार में एक सप्ताह में स्नेचिंग की दूसरी घटना सामने आई है। जहां दिन दहाड़े एक्टिवा सवार 2 बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में भी साफ देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार 2 बदमाश आए और देखते ही देखते महिला के गले से सोने के चेन झपटकर फरार हो गए।

इलाके में लगातार दूसरी घटना होने पर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने, मुख्य रास्तों पर नाकेबंदी सख्त करने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है। आपको बता दें कि, सदर बाजार में पहले भी बदमाश महिला से बैग छीनकर फरार हो गए थे, जिनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं सदर बाजार में दूसरी बड़ी वारदात ने पुलिस प्रशासन को सीधी चुनौती दे दी है। इस मौके पर स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने कहा कि, लोग भीड़भाड़ वाले इलाके में ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम गलियों में कैसे सुरक्षित होंगे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!