जालंधर में निहंगों ने पीटा पंडित, पहले भगाई लुधियाना की बहू फिर ढूंढने के नाम पर 7 लाख ऐंठे, मामला उड़ा देगा होश

Edited By Urmila,Updated: 24 Oct, 2026 03:02 PM

nihangs beat up a priest in jalandhar

जालंधर के पास ब्यास में एक पंडित की पिटाई का वीडियो सामने आया है। निहंग जत्थेबंदी ने पंडित पर लुधियाना के एक परिवार से करीब 7 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है।

जालंधर : जालंधर के पास ब्यास में एक पंडित की पिटाई का वीडियो सामने आया है। निहंग जत्थेबंदी ने पंडित पर लुधियाना के एक परिवार से करीब 7 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। दावा है कि परिवार की बहू के लापता होने के बाद आरोपी ने उसे ढूंढकर वापस लाने के नाम पर पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र का सहारा लेने की बात कही और इसी बहाने परिवार से लगातार पैसे वसूलता रहा। मामले में जत्थेबंदी की ओर से किए गए कई दावों ने विवाद को और बढ़ा दिया है।

जत्थेदार बाबा अजयदीप सिंह जी ब्यास वाले की जत्थेबंदी के अनुसार, आरोपी हरियाणा की तरफ का रहने वाला है। परिवार ने बहू को तलाशने में मदद की उम्मीद से उस पर भरोसा किया था, लेकिन आरोप है कि वह उन्हें अलग-अलग जगहों पर ले जाता और पूजा सामग्री व अन्य धार्मिक क्रियाओं के नाम पर पैसे मांगता रहा।

बहू को भगाने की साजिश में शामिल होने का आरोप

निहंग जत्थेबंदी ने आरोप लगाया कि पंडित ने परिवार की बहू को एक अन्य युवक के साथ भगाने की साजिश में भूमिका निभाई थी। जत्थेबंदी के दावे के मुताबिक, जिस युवक के साथ बहू गई थी, उसी युवक की मौसी के साथ पंडित ने शादी कर रखी थी। यह भी आरोप लगाया गया कि पंडित पहले से शादीशुदा था और उसके 5 बच्चे हैं। इसके बावजूद उसने युवक की मौसी से दूसरी शादी की और फिर कथित तौर पर युवक के साथ मिलकर साजिश को अंजाम दिया। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

पूजा-पाठ के नाम पर हर बार 50 हजार लेने का दावा

जत्थेबंदी के सदस्यों के मुताबिक, बहू के लापता होने के बाद पंडित ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वह पूजा-पाठ के जरिए उसे ढूंढने में मदद कर सकता है। आरोप है कि वह परिवार को लुधियाना समेत अलग-अलग स्थानों पर ले जाता और हर बार पूजा सामग्री या तंत्र-मंत्र के नाम पर करीब 50 हजार रुपए वसूलता था। आने-जाने के लिए गाड़ी के तेल और अन्य खर्च भी परिवार को ही उठाने पड़ते थे। इस तरह परिवार से करीब 7 लाख रुपए लेने का आरोप है।

परेशान होकर परिवार ने जत्थेबंदी से मांगी मदद

लगातार पैसे खर्च करने के बावजूद बहू का पता लगाने में मदद नहीं मिलने पर परिवार ने निहंग जत्थेबंदी से संपर्क किया। जत्थेबंदी का कहना है कि परिवार की शिकायत सुनने और मामले की पड़ताल करने के बाद उसके सदस्यों ने पंडित को तलाशा और हरियाणा से पकड़ लिया।

जत्थेबंदी ने लगाया लालच देने का आरोप, फिर हुई पिटाई

निहंगों का दावा है कि पकड़े जाने के बाद पंडित ने उन्हें भी यह कहकर लालच देने की कोशिश की कि परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में हैं और वह उन्हें भी पैसे दिलवा सकता है। जत्थेबंदी के अनुसार, इस बात पर गुस्साए सदस्यों ने पंडित की पिटाई कर दी। सामने आए वीडियो में एक निहंग पंडित को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद ठगी के आरोपों के साथ-साथ मारपीट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, पंडित के खिलाफ लगाए गए आरोपों, कथित साजिश और ठगी की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई के संबंध में जानकारी सामने आना बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!