स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम का एक्शन, शक के आधार पर 75 किलो पनीर किया जब्त

Edited By Kalash,Updated: 13 Sep, 2026 10:37 AM

food safety team action 75 kg of paneer seized

मिलावटी एवं घटिया किस्म के खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु जारी अभियान तथा त्योहारों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने शनिवार को हलवाइयों की दुकानों पर दबिश देते हुए शक के आधार पर 75 किलो पनीर जब्त किया और खोया एवं पनीर के...

जालंधर (रत्ता): मिलावटी एवं घटिया किस्म के खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु जारी अभियान तथा त्योहारों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने शनिवार को हलवाइयों की दुकानों पर दबिश देते हुए शक के आधार पर 75 किलो पनीर जब्त किया और खोया एवं पनीर के 14 सैंपल भी भरे। कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब कवंलप्रीत कौर व डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरजीत वालिया के दिशा निर्देशों तथा सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग के आदेशानुसार सहायक कमिश्नर फूड रजिन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में फूड सेफ्टी अधिकारी मुकुल गिल, रोबिन कुमार तथा राशू महाजन की टीम ने किशनपुरा चौक से 50 किलो पनीर व कैंट क्षेत्र से एक वाहन और हलवाई की दुकान से 25 किलो पनीर अपने कब्जे में लिया।

इसके अतिरिक्त टीम ने संतोखपुरा एवं गुरु तेग बहादुर नगर स्थित हलवाइयों की दुकानों पर चैकिंग करते हुए वहां से खोया तथा पनीर के 14 सैंपल भरे। टीम द्वारा भरे गए सारे सैंपल गुणवत्ता चैक करने के लिए स्टेट लैबोरेट्री भेजे गए हैं और जिनके सैंपल फेल होंगे उन दुकानदारों के खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी।

मिलावट करने वालों के खिलाफ फूड स्टैंडर्ड सेफ्टी एक्ट-2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी

सहायक कमिश्नर फूड रजिन्द्र पाल सिंह खाद्य पदार्थ बनाने एवं बेचने वालों को एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि खाद्य पदार्थों के सैंपल भरने का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार मिलावटी या घटिया किस्म के खाद्य पदार्थ ना बेचे अन्यथा ऐसे दुकानदारों के खिलाफ फूड स्टैंडर्ड सेफ्टी एक्ट 2006 के तहत बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सहायक कमिश्नर फूड ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिले के सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को हिदायत देते हुए कहा कि वह अपना फूड सेफ्टी लाइसैंस दुकान पर लगा कर रखें तथा साफ सफाई की ओर विशेष ध्यान दे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!