Jalandhar: पानी की लीकेज से लोगों पर मंडराया बीमारियों का खतरा, विभाग बेखबर

Edited By Kamini,Updated: 13 Oct, 2026 10:02 AM

risk of diseases due to water leakage

अर्बन एस्टेट फेस-2 के डी ब्लाक में पानी की लीकेज के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है, जिसे लेकर यहां के निवासियों में डर का माहौल बन हुआ है।

जालंधर (महेश): अर्बन एस्टेट फेस-2 के डी ब्लाक में पानी की लीकेज के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है, जिसे लेकर यहां के निवासियों में डर का माहौल बन हुआ है। इसी इलाके में रहते विजय सेखड़ी, डाक्टर आर.पी. शर्मा, जगीरी लाल व समाज सेवक संजीव देव शर्मा ब्रह्म मोटर्ज ने बताया कि उक्त गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए कई बार वाटर सप्लाई के जे.ई. को कई बार सूचित किया जा चुका है लेकिन उनके द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहली बात तो संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी फोन उठाते ही नहीं हैं और अगर उठा भी लें तो कहते हैं कि कुछ ही समय में उनके पास मुलाजिम आ रहे हैं लेकिन आता कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि आज तो पानी की लीकेज बहुत ही ज्यादा हो रही थी। जैसे ही सुबह और शाम को डायरैक्ट पानी आता है तो वैसे ही पानी एकत्रित होना शुरू हो जाता है।

PunjabKesari

आज मोहल्ला निवासियों ने फैसला लिया कि अगर जे.ई. द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जाती है तो वह खुद पैसे एकत्रित कर इस गंभीर समस्या का हल करवाएंगे क्योंकि अगर पाइपलाइन फट गई तो सड़क से खासकर स्कूल जाते छोटे-छोटे बच्चों व बुजुर्गों का वहां से निकलना मुश्किल हो जाएगा। संजीव देव शर्मा ने नगर निगम के कमिश्नर से मांग की है कि डी ब्लाक अर्बन एस्टेट फेस-2 के निवासियों की नगर निगम से संबंधित समस्याएं जल्द से जल्द हल की जाएं क्योंकि आपके अधिकारी और कर्मचारी तो आम जनता का फोन उठाना भी उचित नहीं समझते। ऐसे में उनसे समस्या के हल की क्या उम्मीद लगाई जा सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!