Edited By Kalash,Updated: 15 Sep, 2026 01:31 PM

पुलिस द्वारा जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
जालंधर (सोनू): पुलिस द्वारा जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा नगर निगम के साथ मिलकर आज तस्कर विक्रम सिंह के घर पर पीला पंजा चलाया जाना था। वहीं इस दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हैरान रह गई। बता दें कि जो तस्कर पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार बताया गया था वह अपने घर पर मिला।
पुलिस ने जब घर का पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो तस्कर नींद से जागा था और आंखें मलता हुआ बाहर आ रहा था। बाहर आते ही वह पुलिस के पांव छूने लगा। बता दें कि हाउस नंबर 1026 में तस्कर विक्रम सिंह उर्फ लक्की पुत्र मनजीत सिंह के घर पर पुलिस कार्रवाई करने गई थी। पुलिस का कहना है कि तस्कर के खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज है, जिसमें 7 एक्साइज, 2 से 3 लड़ाई झगड़े और 2 से 3 एनडीपीएस एक्ट के मामले है। घर से तस्कर के निकलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई। वहीं अभी पुलिस और नगर निगम की टीम द्वारा घर पर पीला पंजा नहीं चलाया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here