Canada में पंजाबी युवक को महिला ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बहन ने किए खुलासे

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Sep, 2026 04:00 PM

punjabi young man jagjit singh murder in canada

मृतक की बहन जसप्रीत कौर ने इस घटना को लेकर एक वीडियो जारी की है।

पंजाब डेस्क : कनाडा में एक पंजाबी युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक 42 वर्षीय विदेशी महिला ने कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक की हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान जगजीत सिंह संधू (29) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी देते मृतक की बहन जसप्रीत कौर ने वीडियो सांझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि विदेशी महिला लोरेन सांचेज ने उनके भाई की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया जिसके चलते अस्पताल में इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद मौके से आरोपी महिला फरार हो गई और पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते उनके साथ न्याय नहीं हुआ। उसने बताया कि जगजीत किसी अन्य पंजाबी युवक को नस्लीय टिप्पणी से बचाने के लिए बीच में गया था और इस दौरान उस पर जानलेवा हमला हो गया और उसकी जान चली गई।

वीडियो में बताई घटना की जानकारी

मृतक की बहन जसप्रीत कौर ने इस घटना को लेकर एक वीडियो जारी की है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि घटना 6 सितंबर की है। शेल्टर में रहने वाली विदेशी महिला के बॉयफ्रेंड ने एक पंजाबी युवक को घेर रखा था और उसे नस्ली टिप्पणियां दे रहा था। जगजीत ने बीच-बचाव कर युवक को छुड़ाया और महिला के बॉयफ्रेंड के साथ उसकी बहस छिड़ गई। इतने में पीछे से आई लोरेन ने जगजीत की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी गर्दन की नसें कट गईं। उसे तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया लेकिन 10 सितंबर को ICU में इलाज दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कनाडा पुलिस को लेकर किए खुलासे

जसप्रीत ने वीडियो में खुलासे करते बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस का रवैया गैर-जिम्मेदाराना रहा। घटना के 3 दिन तक पुलिस ने पीड़ित परिवार से संपर्क नहीं किया। उनके द्वारा फोन करने के बावजूद भी कोई जवाब नहीं दिया गया। इतना ही नहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेशी दौरान पीड़ित परिवार को मौजूद रहने की सूचना भी नहीं मिली। पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया था कि आरोपी महिला पर फर्स्ट डिग्री मर्डर केस (25 साल की जेल) का चार्ज लगेगा लेकिन बाद में सोशल मीडिया द्वारा उन्हें पता चला कि आरोपी महिला को सेकेंड डिग्री मर्डर की सजा हुई है।

कनाडा भारतीय और पंजाबियों के सुरक्षित नहीं

अंत में जसप्रीत ने अपनी वीडियो में कहा कि कनाडा अब भारतीय और पंजाबियों के सुरक्षित नहीं रहा। कनाडा में भारतीयों की मेहनत देख कुछ लोग जलने लगे हैं। जिसके चलते पंजाबियों और भारतीयों के साथ वारदातें बढ़ने लगी हैं। आज जो उनके साथ हुआ कल किसी और के साथ भी हो सकता है, इसलिए सभी को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!