पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 25 Sep, 2026 03:06 PM

bomb threat

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने ..

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, धमकी भरी ई-मेल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई है।

धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर वकीलों और स्टाफ के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड पहुंच गए हैं। टीमों द्वारा हाईकोर्ट परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को इसी तरह की बम धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल इस मामले में किसी अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!