Edited By Kalash,Updated: 23 Sep, 2026 12:49 PM

जालंधर के न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्थित माता गुजरी खालसा मॉडर्न स्कूल में व्यक्ति द्वारा बच्चे को किडनैप करने की कोशिश को लेकर चल रही खबरों का सच सामने आया है।
पंजाब डेस्क : जालंधर के न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्थित माता गुजरी खालसा मॉडर्न स्कूल में व्यक्ति द्वारा बच्चे को किडनैप करने की कोशिश को लेकर चल रही खबरों का सच सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ACP वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये जानकारी तथ्यों पर आधारित नहीं है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस युवक पर आरोप लगाए गए हैं वह बिहार का रहने वाला राम बहादुर है। वह मकसूदां मंडी के पास रहता है और शराब नशे में स्कूल में घुस गया था। उन्होंने बताया कि वह स्कूल में एक बच्चे के दाखिले के संबंध में जानकारी ले रहा था।
ACP वेस्ट ने बताया कि बच्चे के अपहरण के संदेह के चलते जब स्कूल मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अपनी कस्टडी में ले लिया। जांच के दौरान सामने आया है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोई पुराना केस दर्ज नहीं है। इसके साथ ही न तो बच्चा चोरी संबंधी कोई तथ्य और शिकायत सामने आई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बच्चे के अपहरण के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही जानकारी को बिना वेरिफिकेशन के आगे न फैलाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी सुरक्षा उपाय पर विचार किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here