जालंधर में बच्चे के लापता होने पर बवाल! 6 दिन बाद सड़क पर उतरा परिवार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Sep, 2026 11:34 PM

uproar in jalandhar over missing child

भगत सिंह कॉलोनी में एक साल के बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चे की तलाश में परिवार पिछले कई दिनों से परेशान है। सोमवार को गुस्साए परिजनों ने सड़क पर धरना देकर रोड जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रहे परिवार के बीच तीखी...

जालंधर: भगत सिंह कॉलोनी में एक साल के बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चे की तलाश में परिवार पिछले कई दिनों से परेशान है। सोमवार को गुस्साए परिजनों ने सड़क पर धरना देकर रोड जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रहे परिवार के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार, एक वर्षीय राजन 15 सितंबर की रात अपने पिता शंकर के साथ घर में सो रहा था। पिता के मुताबिक, रात करीब ढाई बजे जब उनकी आंख खुली तो राजन कमरे में मौजूद नहीं था। इसके बाद परिवार ने बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन कई दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

बच्चे के पिता शंकर ने बताया कि उनके 8 बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटियां और 5 बेटे हैं। राजन उनका सबसे छोटा बेटा है। बच्चे के अचानक लापता होने के बाद परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा है।

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने थाना नंबर-1 में पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन पुलिस की ओर से उन पर ही बच्चे को बेचने संबंधी आरोप लगाए जा रहे हैं। परिवार का कहना है कि करीब एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है। इसी से परेशान होकर उन्होंने सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया। धरने के दौरान सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसके चलते मौके पर मौजूद कुछ लोगों और प्रदर्शनकारियों के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वहीं पुलिस के अनुसार, उन्हें 16 सितंबर को बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान बच्चे के माता-पिता दोनों को थाने बुलाया गया था। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान बच्चे की मां वहां से चली गई।

पुलिस का कहना है कि बच्चे के पिता ने अपनी पत्नी पर बच्चे को कहीं ले जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की तलाश के साथ-साथ पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!