जालंधर में 3 दिन बाद 14 वर्षीय अर्जुन सकुशल बरामद, परिवार ने ली राहत की सांस

Edited By VANSH Sharma,Updated: 20 Sep, 2026 09:24 PM

14 year old arjun safely recovered in jalandhar after 3 days

जालंधर की गीता कॉलोनी से पिछले 3 दिनों से लापता चल रहे 14 वर्षीय अर्जुन के मिलने से परिवार की चिंता अब खत्म हो गई है।

जालंधर : जालंधर की गीता कॉलोनी से पिछले 3 दिनों से लापता चल रहे 14 वर्षीय अर्जुन के मिलने से परिवार की चिंता अब खत्म हो गई है। बेटे के सकुशल वापस मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि अर्जुन शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल लेकर घर से निकला था। वह घर के नजदीक स्थित पार्क में खेलने के लिए गया था। रोजाना की तरह उसके कुछ देर में वापस आने की उम्मीद थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी।

इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर अर्जुन की तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों से भी उसके बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। लगातार तलाश के बावजूद सुराग न मिलने पर परिजनों ने थाना भार्गव कैंप पुलिस से संपर्क किया और अर्जुन के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।

परिजनों के अनुसार, अर्जुन को साइकिल चलाने और पार्क में खेलने का शौक है और वह अक्सर वहां जाता था। ऐसे में उसके अचानक गायब होने से परिवार काफी परेशान था। फिलहाल 3 दिन बाद अर्जुन के मिल जाने से परिवार ने राहत की सांस ली है। वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अर्जुन इस दौरान कहां रहा और किन परिस्थितियों में वह घर से दूर चला गया था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!