जालंधर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 3 और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Edited By Urmila,Updated: 09 Sep, 2026 10:36 AM

risk of swine flu rises in jalandhar

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों में से तीन और रोगियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से जिले में जनवरी से लेकर अब तक पॉजिटिव आ चुके रोगियों की संख्या 11 पर पहुंच गई है।

जालंधर (रत्ता): स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों में से तीन और रोगियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से जिले में जनवरी से लेकर अब तक पॉजिटिव आ चुके रोगियों की संख्या 11 पर पहुंच गई है।सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि विभाग को स्वाइन फ्लू के जिन 9 संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट की इंतजार था उनमें से 3 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आने वाली 79 वर्षीय बलदेव कौर स्थानीय फॉर्टिस अस्पताल में तथा 63 वर्षीय सुनीता भट्टी डीएमसी लुधियाना में उपचाराधीन है जबकि 19 वर्षीय स्नेहा अपने घर में ही आइसोलेट है।

सिविल सर्जन ने बताया कि स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने वाले रोगियों के कांटेक्ट कब सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह स्वाइन फ्लू से घबराने की बजाय सतर्क रहें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों की पालन करें ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

स्वाइन फ्लू से बचाव हेतु इन बातों का ध्यान रखें

* भीड़भाड़ वाली जगहों, अस्पतालों या यात्रा के दौरान सर्जिकल मास्क का उपयोग जरूर करें।
* खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या कोहनी के अंदरूनी हिस्से से ढकें।
* हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ करें।
* गंदे हाथों से बार-बार अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
* फ्लू जैसे लक्षण वाले या बीमार व्यक्तियों से उचित दूरी रखें।
* शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब सारा पानी, सूप और ताजा जूस पिएं।
* बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा या एंटीवायरल टैबलेट न लें।
* लगातार तेज बुखार (103-104 डिग्री) या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
* संक्रमित होने पर खुद को आइसोलेट करें और घर पर ही आराम करें ताकि दूसरों में संक्रमण न फैले।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!